National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:35 am

फंडिंग, दलाली,अवैध कारोबार, माफिया गिरी के खात्मे को खुफिया तंत्र को करो मजबूत- मोर्चा

फंडिंग, दलाली,अवैध कारोबार, माफिया गिरी के खात्मे को खुफिया तंत्र को करो मजबूत- मोर्चा

कई कई- कई किमी.तक का दायरा है एक अधिकारी के जिम्मे !

संसाधनों से लैस कराया जाना हो पहली प्राथमिकता |

महत्वपूर्ण इनपुट्स पर नहीं दिखाई जाती गंभीरता |

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में एलआईयू- खुफिया तंत्र- इंटेलिजेंस (अभिसूचना एवं सुरक्षा) अत्याधुनिक संसाधनों से लैस न होने के चलते प्रदेश में अपराधों से संबंधित इनपुट सही समय पर नहीं आ पाते, जिस कारण फंडिंग, दलाली, अवैध कारोबार ,आरटीआई दलाली, नशा कारोबार आदि पर समुचित अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिसका लाभ ये माफिया उठा रहे हैं तथा प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं | नेगी ने कहा कि कई मामलों में संबंधित खुफिया तंत्र उच्च अधिकारियों को इनपुट/ महत्वपूर्ण जानकारियां भेजते रहते हैं ,लेकिन अधिकांश मामलों में वो महत्वपूर्ण सूचनायें रद्दी का ढेर बनकर रह जाती हैं, जिस पर सरकार/ शासन को संज्ञान लिए जाने की जरूरत है | कई बार महत्वपूर्ण जानकारियां सरकार को विभाग द्वारा मुहैया कराई जाती हैं, लेकिन सरकार उन पर गंभीरता से विचार नहीं करती, जिस कारण कई बार गंभीर परिणाम भुगत में पडते हैं | नेगी ने कहा कि आज प्रदेश में कई प्रकार के नेक्सस काम कर रहे हैं, जिनका समय रहते खात्मा जरूरी है| कई मामलों में देखा गया है कि ये नेक्स/ माफिया अपने स्वार्थ के चलते आंदोलनों तक को फंडिंग करते हैं ! समय रहते इन फंडिंग करने वालों पर चाबुक चलाना बहुत जरूरी है वरना प्रदेश में अराजकता होते देर नहीं लगेगी | वैसे इतने कम संसाधनों में भी इनपुट जुटाना एलआईयू/खुफिया तंत्र का सराहनीय काम है | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि अभिसूचना/ खुफिया तंत्र के विभागीय ढांचे को मजबूत मजबूत कर इसको बृहद बनाने एवं अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने का काम करें | पत्रकार वार्ता में – दिलबाग सिंह व ठाकुर भाग सिंह मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *