साहिया 30 जून
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में आज जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग देहरादून के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून एंव राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तिकरण देहरादून व एलिम्को कानपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 1046 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप करवा दवाईयां भी ली। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 31 लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाऐ गये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्वआईपीएस जगत राम जोशी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डाक्टर सी एस रावत द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे 1046 लोगों द्वारा अपना पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही दवाईयां भी प्राप्त की। इस शिविर में जनरल सर्जन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग बाल रोग दन्त रोग
मनो रोग सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक मोजूद रहे। जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वास्थ्य जांच करा परामर्श भी लिया। शिविर में 20 लोगों को व्हील चेयर, लोगों को छडी,43 लोगों को बैसाखी, 350 लोगों को आंखों के चश्मे,30 लोगों को कान की मशीन, 2 को एम आर कीट, 6 को कमर बेल्ड 4 लोगों को नीकेप दिए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डाक्टर सी एस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में काफी लोग अपना उपचार कराने आऐ थे जिनका स्वास्थ्य परिक्षण कर दवाईयां दी गई। साथ ही 31 लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र बना कर दिए गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाने का असली मकसद गरीब तबके के लोगों को लाभ पहुंचाना है।
पूर्व आईपीएस जगत राम जोशी ने बताया कि यदि असली सेवा करनी है तो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की सेवा करनी चाहिए। जिसका लाभ दूर्गम क्षेत्रों में बसे गरीब लोग की पीडा समझ इस तरह के शिविर आयोजित कराकर उसका लाभ उन तक पंहुच सके। उन्होंने बताया कि इस तरह के कैम्प आगे भी लगाऐ जाएंगे।इस मौके पर साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ बिक्रम सिंह तोमर, डाक्टर महेंद्र सिंह राय, डाक्टर अरविंद राणा, डाक्टर बिक्रम सिंह सयाना, डाक्टर राजीव बजाज, बलजीत सवंई, गम्भीर सिंह राय, मुन्ना राम, अंकित जोशी, संजय शर्मा, प्रवीन चौहान, मनोज राठौर, महेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।






