National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 6:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 6:01 am

पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथसिंह रावत ने नारायणबगड़ में नारायणबगड़ -भगोती-मौणा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का भुमि पूजन कर शुभारंभ किया।

नारायणबगड़।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथसिंह रावत ने नारायणबगड़ में नारायणबगड़ -भगोती-मौणा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का भुमि पूजन कर शुभारंभ किया।
शुक्रवार को जिले का भ्रमण पर आए पूर्व मुख्यमंत्री कर्णप्रयाग होते हुए अपराह्न तीन बजे नारायणबगड़ पहुंचे जहां उन्होंने 939.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 11.50 किलोमीटर लंबे नारायणबगड़ -भगोती-मौणा मोटर मार्ग का अपग्रेडेशन कार्य का भूमिपूजन कर विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। स्थानीय लोगों की तमाम समस्याओं में मुख्य रूप से नारायणबगड़ में परखाल -चोपता,कड़ाकोट पट्टी एवं उत्तरी कड़ाकोट पट्टी,तल्ला बधाण के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले एक मात्र गार्डर पुल का सालों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने की शिकायत जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। दूसरी शिकायत में लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के बुरे हालात में होने की कही।इस पर सांसद तीरथसिंह रावत ने कहा कि मोटर पुल के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा के लिए जांच कराकर संबंधित विभाग से जबाब तलब किया जाएगा। ग्राम प्रधान पैठाणी मृत्युंजय परिहार ने सांसद को ज्ञापन देकर कर्णप्रयाग -ग्वालदम-बैजनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से स्वीकृत पैठाणी गांव के लिए 105 मीटर स्टील गार्डर पुल के निर्माण के लिए धन आवंटित करने की मांग की।श्रीगुर विकास समिति के ज्ञापन में मुख्य रूप से नारायणबगड़-भगोती-झिंझौणी मोटर मार्ग से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण दिवाली खाल तक विस्तार करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई है। समिति के लोगों ने बताया कि जब यह सड़क भराड़ीसैंण दिवाली खाल तक जुड जाएगी तो बहुत लंबी दूरी मात्र पांच से सात किलोमीटर की रह जाएगी। जिससे गैरसैंण और पिंडर घाटी के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
वहीं क्षेत्रीय विधायक भूपालराम टम्टा ने यह पूछे जाने पर कि देवाल प्रखंड के कुलिंग गांव के जिन 65 परिवारों को पिछले देवीय आपदा से कुलिंग गांव में हुए भारी भू-धंसाव से उनके रिहायशी मकानों में जान-माल का खतरे को भांपते हुए शासन प्रशासन ने कुलिंग गांव के दिदना तोक में विस्थापित तो कर दिया था लेकिन उनके आवागमन के लिए आज तक भी सड़क नहीं बन सकी है वहीं दिदना तोक से हर दिन छात्र छात्राओं को जंगल, पहाड़ और बड़े खतरनाक बरसाती नालों को पार करके कुलिंग गांव के स्कूल में पठन-पाठन के लिए आना पड़ता है और विद्यालय भवन जगह जगह दरारों से नौनिहालों को हर समय भयभीत करते रहते हैं तो ऐसे में कुलिंग गांव के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कर रहें हैं तो विधायक भूपालराम टम्टा ने कहा कि निश्चित रूप से यह बाकया उनके संज्ञान में है और उन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री से भी समस्या को अवगत करा कर समस्याओं के समाधान की बात रखी है कहा कि निःसंदेह कुलिंग गांव के विस्थापितों की समस्याओं को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा।इसके बाद गढ़वाल सांसद तीरथसिंह रावत का काफिला आगे कुलसारी,थराली,देवाल और ग्वालदम के लिए रवाना हो गया जहां उन्हें 8.925 किलोमीटर लंबे कुलसारी-गैराबारम और 07 किलोमीटर लंबे माल बज्वाड़ -पास्तोली मोटर मार्ग का शिलान्यास कर शुभारंभ करना है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पुर्व जिला पंचायत सदस्य महिधर नैनवाल, मयंक पुरोहित, गढ़वाल सांसद के जन संपर्क अधिकारी विजय सती,पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शशांक सिंह,सहायक अभियंता धीरेन्द्र भंडारी, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पंवार,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,रामेश्वर देवली,भगवंती सती, मंजीत कठैत,रमेश नैनवाल, जेष्ठ उप प्रमुख कुशला नंद सती,मोनू सती,सुशीला देवी,विनोद मलेठा आदि अधिकारी,कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,आम नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *