National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 12:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 12:48 pm

लोक गायक मनोज सागर को मिली वोकल म्यूजिक डाॅक्टरेट की मानद उपाधि

लोक गायक मनोज सागर को मिली वोकल म्यूजिक डाॅक्टरेट की मानद उपाधि

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

कालसी। दिल्ली के क्राउन प्लाजा, आनन्द विहार में वाइब्रेंट इंडिया द्वारा एक सम्मान व मानद उपाधि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के लोक गायक मनोज सागर को वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा वोकल म्यूजिक में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। मनोज विगत 17 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। अपने लोक संस्कृति सरक्षण के लिए मनोज दिन-रात कार्य करते है और संगीत को ही अपना भविष्य मानते है।

उत्तराखण्ड व हिमाचल में संगीत क्षेत्र में अपनी सुरीली आवाज के धनी मनोज सागर ने रीति-रिवाज, धार्मिक आरतियां, खान-पान, ऋतुएं व अनेक सामाजिक जन जागरूकता पर अनेक गाने गाये गाये है। विगत दिनों मनोज सागर को दिल्ली के क्राउन प्लाजा, आनंद विहार में वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा वोकल म्यूजिक में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। युवा लोक कलाकार मनोज सागर को इस उपाधि से नवाजे जाने पर संगीत क्षेत्र में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग देश के कौने-कौने से मनोज को शुभकामनाएं दे रहे है। मनोज जौनसार बावर के बिसोई गांव के निवासी है। मनोज सागर एवं उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम दी जा रही बधाईयों के लिए सभी जनमानस का धन्यवाद किया है।

युवा लोक कलाकार मनोज सागर का कहना है कि इस मानद उपाधि को प्राप्त करने से अधिक मुझे इस बात की खुशी है कि इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर देश-विदेश के अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे। मनोज सागर ने बताया कि मुझे यह सम्मान निर्भया हत्याकांड के मुख्य एडवोकेट सीमा समृद्धि एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर भारत एवं श्रीलंका एवं यूनिवर्सिटी के कई वाइस चांसलर्स एवं संस्कृति मिनिस्ट्री से भी कई सम्मानित महानुभावों इस कार्यक्रम में उपस्थिति थे। मनोज सागर को मिली वोकल म्यूजिक डॉक्टरेट की मानद उपाधि पर पुरोला के लोकप्रिय विधायक श्री दुगेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चैहान, सूचना विभाग के सयुक्त निदेशक श्री के0 एस0 चैहान, गढ़ बैराट समाचार पत्र के संपादक भारत चैहान, डाॅ0 राजकुमारी चैहान, लोक पंचायत के सदस्य श्रीचन्द शर्मा, सतपाल चैहान, प्रीतम सिंह चैहान, गम्भीर सिंह चैहान, बिसोई के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चैहान आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *