National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:28 pm

मौसम की पहली बर्फबारी चकराता लोखंडी बुधेर मोईला टॉप मैं बर्फबारी शुरू

मौसम की पहली बर्फबारी चकराता लोखंडी बुधेर मोईला टॉप मैं बर्फबारी शुरू

देहरादून चकराता
उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार सही साबित हुई चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू होने से पर्यटक व किसानों के चेहरे खिले क्षेत्र के लोगों के लंबे इंतजार के बाद आज पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला जिसके चलते आज मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के फुवार चकराता और उसके आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सुबह से बर्फबारी होने से स्थानीय व्यवसाईयों के साथ ही काश्तकारों के चेहरे भी खिल गए चकराता में बर्फबारी के कारण पर्यटकों ने वहां का रुख करना शुरू कर दिया आपको बता दे की अक्सर पहाड़ी क्षेत्रों में नवंबर और दिसंबर के दौरान बर्फबारी देखने को मिल जाती थी जिसमें काश्तकार और होटल व्यवसाईयों को बहुत उम्मीद रहती थी लेकिन इस बार नवंबर दिसंबर की जगह जनवरी के आखिरी दिन बर्फबारी देखने को मिली है जिससे काश्तकार और होटल व्यवसाययों के चेहरे की रंगत लौट आई है आज लंबे अंतराल के बाद चकराता की पहाड़ियों सहित लोखंडी मोईला टॉप बुदेर पहाड़ो के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के रूई नमा फोहे गिरते नजर आ रहे हैं बर्फबारी के बाद किसान बागवानो के चेहरे खिले हुए हैं होटल व्यवसाय भी काफी खुश नजर आ रहे हैं मैदानी क्षेत्रों में भी काश्तकारों को बारिश की इंतजार है हल्की बारिश से मैदानी इलाकों के भी किसानों के चेहरे खिले-खिले से नजर आ रहे हैं

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *