अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज तिवारी
विपक्षी से आजिज पीड़िता ने खुदकुशी का वीडियो वायरल
अम्बेडकर नगर की भीटी थाना अंतर्गत काही ब्लाक तिराहा की निवासी आयशा पत्नी मुकद्दर अली ने अपने विपक्षी मुन्ना उर्फ रफीक खान से आजिज आकर अपने तीन बच्चों सहित खुदकुशी का वीडियो वायरल की है । उसने बताया कि मुन्ना ख़ान एक आपराधिक प्रवृत्ति का दबंग व गुंडा है उसके ऊपर अयोध्या और अम्बेडकर नगर में कई मुकदमे दर्ज है वह 376 समेत कई मुकदमों में जेल भी जा चुका है। पीड़िता आयशा ने बताया कि मुन्ना खां ने साजिश के तहत एक प्रमिला पत्नी रामप्रकाश निवासी उसरहवा थाना भीटी नाम की एससी महिला को आगे कर उसके पति भाई व खुद उसके ऊपर 156(3) के तहत एससी एसटी एक्ट व 376(D) आदि धाराओं में फर्जी जेल भिजवा दिया । पीड़िता आयशा इस समय जमानत पर है लेकिन अभी भी उसका पति भाई और उसका एक सहयोगी अभी भी जेल में है। पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं एक बच्चे की दोनों किडनी फेल है जिसकी दवा लखनऊ हो रही है उसका पति कमा रहा था जिसे विपक्षी मुन्ना खां फर्जी जेल भिजवा दिया अब वह आर्थिक रूप से टूट चुकी है उसके आगे पीछे कोई नहीं है उसे अब आत्महत्या के आलावा कोई चारा नहीं बचा है। पीड़िता आयशा ने बताया कि मुन्ना खां उसके खिलाफ अयोध्या और अम्बेडकर नगर के थानों में फर्जी प्रार्थनापत्र देता रहता है वह कहीं भी जाती है उसका पीछा करता रहता है और उस पर तेजाब फेंकने का प्रयास करता है । कई बार उसे रास्ते में बेइज्जत करने का भी प्रयास किया। फिलहाल पीड़िता विपक्षी से आजिज आकर खुदकुशी की धमकी दी है उसने प्रमिला के एफआईआर का निष्पक्ष जांच की मांग की है जिससे उसे न्याय मिल सके।






