National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:20 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:20 am

विकास नगर सेपियंस स्कूल विकास नगर में आयोजित कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह

सेपियंस स्कूल विकास नगर में आयोजित कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह

सेपियंस स्कूल विकास नगर में कक्षा 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा एवं प्रबंध श्री रविकांत सपरा जी , श्रीमती रशिता सपरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया।
प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा वहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिल से शुभकामनाएं दी।
फिर कक्षा 11वीं के छात्र छात्राओं द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे पंजाबी, बालीवुड गीतों पर आधारित नृत्य, हास्य नृत्य भी प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मिस्टर डीसेंट आलोक और मिस डीसेंट अपेक्षा

मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक साहिल तथा आयुषी

मोस्ट मोटिवेटेड स्टूडेंट वत्सल भारद्वाज

मिलीयन डॉलर्स स्माइल ईशा तथा कृष

वेल ग्रूमड स्टूडेंट वंशिका तथा अंश राना

स्पार्क ऑफ़ द डे अंशिका तथा अभिषेक

मोस्ट जैनेरस खुशी चौहान
को खिताब दिया गया ।

निर्णायक मंडल की भूमिका में विद्यालय श्री अश्वनी कुमार, श्रीमती सुमालती उनियाल, श्रीमती नंदी बिष्ट के नेतृत्व में आयुष मिस्टर सेपियंस तथा साक्षी चौहान मिस सेपियंस बने।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय अक्ष्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक महोदय श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा समस्त अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *