National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 10:27 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 10:27 pm

हवा में झूल रही ढीले तारों वाली विद्युत लाइन को 2 दिन के अंदर कब्रिस्तान से स्थानांतरित किए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों का मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

हवा में झूल रही ढीले तारों वाली विद्युत लाइन को 2 दिन के अंदर कब्रिस्तान से स्थानांतरित किए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों का मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया

सहसपुर,(विकास नगर) 24 अप्रैल 2024 : आज शाम 6:00 बजे विद्युत विभाग द्वारा चानचक कब्रिस्तान से घरेलू विद्युत लाइन को बाहर रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है ! जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है ज्ञातव्य हो कि पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून *मुहम्मद यामीन अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत वितरण उपखंड सहसपुर के अवर अभियंता श्री के एस चौहान* को 21-04-2024 को चानचक कब्रिस्तान में हुए अग्निकांड से अवगत कराते हुए दिनांक 22 अप्रैल 2024 को विद्युत लाइन को कब्रिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने के लिए ज्ञापन दिया था!

अवर अभियंता विद्युत विभाग श्री के एस चौहान ने लाइनमैन भूपेंद्र सिंह के साथ ज्ञापन देने के तुरंत बाद स्थलीय निरीक्षण किया और 2 दिन के अंदर आज लाईन को कब्रिस्तान से बाहर सड़क में स्थानांतरित कर दिया गया है और इस विद्युत लाइन की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया है ! ग्राम चानचक के निवासी गणों ने *अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुहम्मद यामीन अंसारी सहित विद्युत विभाग के अवर अभियंता श्री के एस चौहान लाइनमैन श्री भूपेंद्र सिंह* एवं उन सभी कर्मचारियों का जिन्होंने तुरंत ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अविलंब दो दिन के अंदर विद्युत लाइन को कब्रिस्तान से बाहर स्थानांतरित कर दिया है और अवर अभियंता के एस चौहान सहित सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उपस्थित सभी ग्रामीण एवं लेबर को मिष्ठान वितरित किया गया !

विद्युत विभाग के कर्मचारियों का स्वागत करने वालों में मुहम्मद यामीन अंसारी के साथ कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जावेद, कोषाध्यक्ष मासूम अली, किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष जाहिद, इजहार अहमद, ठेकेदार मोहम्मद इमरान, मोहम्मद परवेज, मुकर्रम खान, मोहम्मद उमर, शेरु ठेकेदार आदि मौजूद रहे !

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *