National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 11:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 11:21 pm

जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ

जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

बेमेतरा:- जवाहर नवोदय विद्यालय बेहरा बेमेतरा में आज जिलाधीश रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में

अतिथि के रूप में रणबीर शर्मा आई.ए.एस. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विशिष्ट अथिति में संयुक्त कलेक्टर टी आर महेश्वरी, जिला पंचायत सीईओ आदरणीय श्री टेकचंद अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्था के प्राचार्या लक्ष्मी सिंह रहें , सर्वप्रथम कलेक्टर रणबीर शर्मा व अतिथियो के द्वारा माता सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें जिला भर के 206 हायर सेकेंडरी स्कूलो के विभिन्न विद्यालयो के चयनित 206 बालक व 206 बालिका कुल 412 छात्र छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में भाग लिए हैं। यह सर्वोत्तम श्रेणी की तकनीक के साथ छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक और प्रेरणा दायक शिक्षण कार्यकम है जहां विरासत और नवाचार का मिलन होता है।

चयन समितियां जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे,

प्राचार्या लक्ष्मी सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय, पी एल जायसवाल प्राचार्य डी ए वी एम पी एस जांता, मधु पोरला प्रेरणा डायरेक्टर, पंकज जोशी प्राचार्य एकेडमिक, जे के घृतलहरे डाइट प्रचार्य द्वारा जिला स्तरीय के इन प्रतिभागियों को चयन करके पूरे जिला से दो बच्चों को फिर गुजरात के लिए भेजा जाएगा बेमेतरा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित छात्रों के चयन की प्रकिया का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय आज किया गया, इसके नोडल अधिकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्या लक्ष्मी सिंह रहें, विद्यार्थियों ने रचनात्मक व क्रियात्मक अभिव्यक्ति के लिए थीम दिया गया था,प्रथम मुझे प्रेरणा की यात्रा के लिए क्यों चुना जाना चाहिए व द्वितीय मेरा दृष्टिकोण-2047, विकसित, भारत विषय था।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं निबंध, कविता, चित्रकला के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभाओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न मूल्यांकन समितियों का गठन किया गया, सभी प्रतियोगिता में चयनित 412 छात्र- छात्राओं का “व्यक्तिगत वार्ता” के तहत “व्यक्तित्व और सांस्कृतिक जागरूकता” का परीक्षण किया गया । कुल तीन राउंड में यह चयन समिति द्वारा चयन किया गया, इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों का चयन किया जिन्हें गुजरात के अहमदाबाद जिले के वडनगर स्थित प्रेरणा स्कूल में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। सभी 412 चयनित छात्र छात्रों को अथितियो व संस्था प्राचार्या द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। जिला से 421 छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाएं व प्राचार्य अधिकारी गण उपस्थित रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *