National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 15, 2026 9:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 15, 2026 9:05 pm

मा0 प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून, 13 अप्रैल 2026।

मा० प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 14 अप्रैल को होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात सेक्टर और नोडल अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियों से अवगत कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे। साथ ही सभी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल का पुनः निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल और पेयजल विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य प्रोटोकॉल के अनुरूप और पूर्ण समन्वय के साथ संपन्न होने चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डाइस प्लान, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, एंकरिंग और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। ग्रीन रूम में इंटरनेट, फैक्स लाइन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा पंडाल में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, जलपान, वाहन पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी उच्च स्तर पर रखते हुए पर्याप्त एंबुलेंस तैनात की जाएंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दिन सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहेंगे। आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक प्रस्तावित रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड पर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को सहारनपुर के गणेशपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे, जिसके तहत देहरादून में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने पूरे मार्ग को 13 जोनों में विभाजित कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *