National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:09 pm

हिंदी विभाग में विभागीय परिषद का गठन

 

18 सितंबर 2025, विकासनगर।

हिंदी विभाग में विभागीय परिषद का गठन

डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना, शिक्षा एवं कौशल का विकास करना तथा विभागीय गतिविधियों में अधिक से अधिक छात्र सहभागिता सुनिश्चित करना है। परिषद के माध्यम से विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

 

चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इसमें पियूष (एम.ए. तृतीय सत्रार्द्ध) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष पद पर पूनम (एम.ए. प्रथम सत्रार्द्ध) निर्वाचित हुईं। सचिव पद का दायित्व आलोक धीमान (बी.ए. प्रथम सत्रार्द्ध) को दिया गया, वहीं सह-सचिव पद पर आशू (बी.ए. प्रथम सत्रार्द्ध) और कोषाध्यक्ष पद पर तान्या (बी.ए. प्रथम सत्रार्द्ध) का चयन हुआ।

 

कक्षा प्रतिनिधियों के तौर पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें एम.ए. तृतीय से नीटू, एम.ए. प्रथम से आँचल, बी.ए. पंचम से आईशा, बी.ए. तृतीय से नरेन्द्र तथा बी.ए. प्रथम से खुशी तोमर को विद्यार्थियों ने चुना।

 

प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने इस अवसर पर नवगठित परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से न केवल हिंदी साहित्य और भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ेगी बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल भी विकसित होगा।

 

हिंदी विभाग की डॉ नीलम ध्यान एवं डॉ मीनाक्षी राणा ने परिषद के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में परिषद विभिन्न शैक्षिक तथा साहित्यिक आयोजनों को सफल बनाकर विभाग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

 

महाविद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन ने विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का नया संचार किया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *