National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 5:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 5:12 pm

रिखणीखाल के ग्राम द्वारी में स्थित दो वीरान व खंडहर राजकीय भवनों को ध्वस्त करने या जीर्णोद्धार करने की मांग व गुहार। 

रिखणीखाल-

 

रिखणीखाल के ग्राम द्वारी में स्थित दो वीरान व खंडहर राजकीय भवनों को ध्वस्त करने या जीर्णोद्धार करने की मांग व गुहार।

ग्राम द्वारी, पट्टी पैनों में स्थापित दो भवन लगभग 12-13 साल पहले इस आशय से बनाये गए थे कि एक भवन में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी)कार्यालय/आवास तथा दूसरे भवन में स्वास्थ्य विभाग का मातृत्व शिशु कल्याण केन्द्र हों। लेकिन ऐसा सरकार की हीलाहवाली, लापरवाही के कारण सम्भव नहीं हो पाया।केवल भवन तैयार हुये, गृह प्रवेश का सपना पूरा नहीं हो सका,इसका सही जवाब विभाग ही बेहतर बता सकता है।दोनों भवन पूरी तरह से खिड़की, दरवाजे,रंग रोगन सब पूर्ण हो गया था।

इस सन्दर्भ में क्षेत्रीय जनता कयी बार शिकायत व गुहार लगा चुकी है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतें जिला स्तर, तहसील स्तर व ब्लॉक स्तर ,शासन स्तर आदि तक गयी,लेकिन कोई असर नहीं दिखाई दिया।लोगों का कहना है कि इन दोनों भवनों की मरम्मत आदि कराकर इन पर सम्बन्धित कार्यालयों को अवस्थित करें या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अम्ल में लायी जायें, व अन्य सदुपयोग किया जायें।

इस बाबत उत्तराखंड सी एम हेल्पलाइन नम्बर 1905 में भी शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसका शिकायत क्रमांक 447246 दिनांक 24 सितम्बर, 2023 तथा 447452 दिनांक 25 सित,2023 था।काफी फोन करने के बाद भी शिकायत का निवारण, समाधान नहीं हो सका।अपनी ही मर्जी से शिकायत बन्द कर दी गई। अब एक साल बीतने को है,हालत जस की तस है।सी एम हेल्पलाइन मेें फोन करते करते थक व ऊब गये हैं। न सन्तोष जनक जवाब मिला,न समस्या का समाधान हुआ,न जीर्णोद्धार हुआ।सिर्फ 1905 की वाह-वाही सुनी है।

अब स्थानीय जनता की इच्छा व मांग है कि इन दोनों राजकीय भवनों को मरम्मत व साज सज्जा कराकर सम्बन्धित विभाग को पर्व दिलाये,या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने में ही भलाई है।ये भवन कब तक सफेद हाथी की तरह वीरान व खंडहर खड़े रहेगें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *