National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:03 pm

delhi news: लेकर जाओ… लेकर जाओ जल्‍दी… ऐसा क्‍या हुआ क‍ि अरव‍िंद केजरीवाल के घर मच गई भगदड़?

द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल के घर के बाहर गुरुवार सुबह अचानक से द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुरक्षा बढ़ा दी. आपको बता दें क‍ि आम आदमी पार्टी के इस दावे के बाद कि प्रवर्तन निदेशालय गुरुवार को कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में उन्हें गिरफ्तार कर सकता है, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुरक्षा पर इजाफा कर द‍िया.

सीएम आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है. गुरुवार दोपहर जब पुल‍िसकर्मी, मीड‍ियाकर्मी और आप कार्यकर्ताओं की भीड़ अरव‍िंद केजरीवाल के घर में जुटी हुई थी. इस दौरान अचानक से द‍िल्‍ली पुल‍िस के एक एएसआई अचानक से बेहोश हो गए. बताया जा रहा है क‍ि यह एएसआई अरव‍िंद केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात थे. इसके बाद वहां खड़े लोगों में अचानक से भगदड़ मच गई. कोई कहने लगा क‍ि यहां से हटो तो क‍िसी ने कहा हवा आने दो. इसके बाद लोगों ने कहा क‍ि जल्‍दी करो, जल्‍दी करो कार लाओ. भाई को हॉस्‍पीटल लेकर जाओ. इसके बाद बेहोश हुए एएसआई को पास के अस्‍पताल में ले जाया गया है.

आपको बता दें क‍ि आम आदमी पार्टी का कहना है क‍ि जब तक ED दिल्ली CM द्वारा नोटिस में उठाये गए सवालों का जवाब नहीं देती, तब तक अब नोटिस पर पेश नहीं होंगे. ED के नोटिस गैर कानूनी, पहले ED ये बताये कि अरविंद केजरीवाल को बतौर CM बुलाया जा रहा है या बतौर AAP संयोजक, बतौर गवाह बुलाया जा रहा है या बतौर आरोपी. पार्टी का कहना है क‍ि अगर ED कोर्ट जाती है तो दिल्ली CM की ओर से भी क़ानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां जुटने की आशंका है और किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई.

Arvind Kejriwal House

द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात एएसआई अचानक बेहोश हो गया

केजरीवाल ने बुधवार को कथित तौर पर दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया, जबकि भाजपा ने बुधवार को आप प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है. ईडी ने मामले के सिलसिले में केजरीवाल को 3 जनवरी (बुधवार) को तलब किया है, लेकिन वह कथित तौर पर जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार नहीं हैं.

इससे पहले, केजरीवाल ने 2 नवंबर और 22 दिसंबर को दो समन को ‘अवैध और राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए नजरअंदाज कर दिया था. केजरीवाल के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए, भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया: “अरविंद केजरीवाल किससे डरते हैं? क्या उन्होंने मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है, जो शराब उत्पाद शुल्क घोटाले में जेल में हैं?

Tags: Arvind kejriwal, Delhi liquor scam

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *