National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 10:07 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 10:07 am

देहरादून।DM देहरादून ने पटवारी पर कर दी कारवाई

देहरादून ।तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत तैनात राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्व प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा उप जिलाधिकारी, चकराता से आख्या मांगी गई थी। उप जिलाधिकारी चकराता की आख्या में उल्लेख किया गया है कि तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत राजस्व उप निरीक्षक-सहिया, श्री सुखदेव चन्द जीनाटा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत में प्रथम दृष्ट्यिा राजस्व उप निरीक्षक की संलिप्तता प्रतीत होना हुई है।

 

जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व उप निरीक्षक साहिया सुखदेव चन्द जीनाटा, को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय स्थित भूलेख अधिष्ठान में सम्बद्ध करते हुए प्रकरण की विभागीय जाँच हेतु उप जिलाधिकारी, चकराता को जाँच अधिकारी नामित कर 03 दिवस के अन्दर संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *