पंजाब नेशनल बैंक की अन्तरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में देहरादून क्षेत्र (जोन) का दबदबा,,,विकासनगर निवासी रंजन बिश्नोई ने टेबल टेनिस में एकल में कांस्य व युगल में स्वर्ण किया अपने नाम
पंजाब नेशनल बैंक के इंटर जोनल प्रतियोगिता का आयोजन इकाना स्टेडियम लखनऊ में 14 व 15 फरवरी को हुआ जिसमें देहरादून जोन की ओर से टेबल टेनिस एकल व युगल में विकासनगर निवासी मेजर संजय बिश्नोई के पुत्र रंजन बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल में कांस्य तथा युगल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । रंजन विश्नोई ने युगल में मुख्य प्रबंधक जसविंदर सिंह के पार्टनर के रूप में भाग लिया । प्रतियोगिता में लखनऊ ज़ोन सहित 9 जोन ने प्रतिभाग
किया। टेबल टेनिस के एकल मुकाबलो में देहरादून जोन के जसविंदर सिंह ने 9 में 9 मुकाबले जीत कर स्वर्ण पदक,,लखनऊ जोन के अनुभव ने 9 में 8 मुकाबले जीत कर सिल्वर पदक व रंजन बिश्नोई ने अपने 9 मे से 7 मुकाबले जीत कर कांस्य पदक अपने नाम किया। टेबल टेनिस युगल में देहरादून जोन के जसविंदर सिंह व रंजन बिश्नोई ने अपने सभी मुकाबले जीत कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। देहरादून जोन ने टेबल टेनिस मुकाबलों में क्लीन स्वीप करते हुए मिक्स युगल में जसविंदर सिंह व आरती पोखरियाल ने स्वर्ण,,महिला एकल में आरती पोखरियाल ने स्वर्ण व महिला युगल में आरती पोखरियाल व सृष्टि खड़का ने स्वर्ण जीता।






