National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:53 am

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कर्नल पंकज चतुर्वेदी की विद्यार्थियों से मुलाकात

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कर्नल पंकज चतुर्वेदी की विद्यार्थियों से मुलाकात
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
उत्तराखंड विकास नगर।आज दिनांक 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में सीबीएसई तथा रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्देशित वीरगाथा प्रोजेक्ट के अंतर्गत कर्नल पंकज चतुर्वेदी से विद्यार्थियों की मुलाकात करवाई गई। कर्नल पंकज चतुर्वेदी आई एम ए देहरादून में कानूनी कर्मचारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी द्वारा कर्नल पंकज चतुर्वेदी तथा श्री संदीप गुप्ता जो भारत के सर्वेक्षण विभाग में पुनर्लेखक हैं को स्मृति चिन्ह तथा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात अध्यापिका नेहा कोठारी द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से कर्नल पंकज चतुर्वेदी से प्रश्न पूछे गए जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया । साथ ही उन्होंने संघर्षों का डटकर सामना करना तथा जीवन में कभी हार न मानना जैसे मंत्र दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति का महत्व समझाते हुए बताया कि देश के प्रति आदर या सम्मान प्रकट करने के लिए केवल फौज में जाना या सैनिक बनना ही पर्याप्त नहीं है, इसके लिए हम अपने दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाकर भी देशभक्ति प्रकट कर सकते हैं ।
अंत में प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने गणमान्य अतिथियों का अपना कीमती समय देने के लिए तथा विद्यार्थियों को लाभान्वित और मार्गदर्शित करने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती नेहा कोठारी, विनय पठानिया, उमा पुंडीर , सचिन पंवार, मीनाक्षी सैनी, रश्मि चौधरी, निशा चौहान, विकास पंवार, शिवम गुप्ता, कमल छेत्री, रमणीक, सुशांत तथा निशा फातिमा उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *