अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
झाम बाबा पीजी कालेज में मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया गया जागरूक
सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन को सफल बनाने हेतु जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत झामबाबा पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उनको अपने साथ हो रहे अपमान से बचने के लिए महिला कांस्टेबल विनम्रता ने तरह – तरह के उपाय सुझाए। उन्होंने साइबर हेल्प लाइन (1930), अगिनशमन सेवा 101, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बूलेंस सेवा 108 , चाइल्ड लाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं एवं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन 102 इत्यादि के विषय में विस्तार से चर्चा की। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि सरकार व पुलीसिंग स्तर से जो भी जागरुकता व सुविधा आपको
मिल रही है उसका शत-प्रतिशत आप लोग अनुपालन करें और पढ़ लिखकर अपने अभिभावकों माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि आप देश के भविष्य हैं देश का भविष्य अच्छा हो इसके इसके लिए आप जी-तोड़ मेहनत करें। प्राचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सचेत रहें और हमेशा अपने लक्ष्य के अनुरूप ही मेहनत करें। छात्र एवं छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत संबोधन के साथ -साथ थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार ने साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम लोग तरह तरह के झांसा देकर आपको लालच देंगे और आपको ठगी का शिकार बना लेंगे । यदि दुर्भाग्यवश आपका पैसा कोई उड़ा लिया तो उसके लिए आप तुरंत साइबर हेल्प लाइन 1930 डायल करें इससे तुरंत आपका और पैसे का ट्रांसेक्शन रुक जाएगा। इस अवसर पर डाक्टर दिनेश कुमार सिंह प्राचार्य, धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य, डाक्टर चंद्रशेखर यादव प्रवक्ता, थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार, एसआई भूपेंद्र सिंह , प्रेमलता श्रीवास्तव, किरन वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह द्वारा मिशन शक्ति संबंधित बुकलेट बच्चों में वितरित किए और उन्हें आस-पड़ोस के बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किये।






