National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 10:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 10:13 pm

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के चुनाव प्रचार में जनसभा रैली में पहुँचकर चकराता विधानसभा क्षेत्र

लोकेशन साहित्या
रिपोर्ट एस एस विष्ट

आज चकराता विधानसभा क्षेत्र के सहिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के चुनाव प्रचार में जनसभा रैली में पहुँचकर चकराता विधानसभा क्षेत्र की आमजनता से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार को बनाने में आम जनता से अधिक से अधिक मतदान का हिस्सा बनकर इस बार 400 का लक्ष्य पार करने की आम जनता से अपील की।
प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याण कारी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, नकल रोकने के लिए कानून,समान नागरिकता अधिकार, महिलाओं के लिए आरक्षण सहित राज्य सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया।इस मौके पर उन्होंने जनता से मत का प्रयोग करने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान टिहरी सांसद उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि जनता मेरा परिवार है जिन से मुझे और मेरे परिवार को हमेशा से प्यार मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चौहान द्वारा क्षेत्र में कराऐ गये विकास कार्यों को बिस्तार से मच के माध्यम से गिनाए। वहीं दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधान सभा चकराता के चुनाव संयोजक रामशरण नोटियाल ने चकराता टाउनशिप के रूप में विकसित कराने पर प्रदेश के मुख्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से चकराता विधानसभा कांग्रेस मुक्त हो रहा है।इस मौके पर मूरत राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत,अमर सिंह चौहान, मटोर सिंह चौहान, प्रवीन चौहान प्रशांत भसीन, गजेन्द्र जोशी,भारत चौहान, कुन्दन सिंह चौहान सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं महिलाऐं उपस्थिति थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *