आज दिनांक 11 जुलाई 2024 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन का गठन किया गया है
चकराता
सम्पादक देवेन्द्र राय
आज दिनांक 11 जुलाई 2024 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन का गठन किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से पूरन सिंह चौहान को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य श्री रघुवीर सिंह तोमर, सचिव श्री विक्रम सिंह चौहान तथा गोरछा से फतेह सिंह चौहान नारायण सिंह चौहान श्रीमती गोरखी देवी कुनवा से हरिप्रसाद ठाकुर,बलिया श्रीमती रजो देवी, गीता देवी,चन्दो देवी रजाणू से दीपक,रीठू, बलिया शिक्षक युद्धवीर सिंह राय,जगत सिंह तोमर, चेतन प्रसाद सेमवाल सदस्य चुने गये।
बैठक में संघ ने छात्रों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया साथ ही विद्यालय में सांयकाल में कम्प्यूटर शिक्षण की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जायेगी का 25 जुलाई को निर्णय लिया ,”एक पौधा मेरी मां के नाम” प्रधानमंत्री के मिशन को भी सफल बनाने के लिए विधार्थियों के साथ -साथ अभिभावक भी वृक्षारोपण करेंगे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्य्क्ष श्रीमती पूनम जोशी भी उपस्थित रहीं।






