सेपियंस विद्यालय विकास नगर में पुस्तक मेले का आयोजन

विकास नगर उत्तराखंड 10 अक्टूबर को सेपियंस स्कूल विकास नगर में अभिभावक-अध्यापक गोष्ठी के साथ-साथ एक “पुस्तक मेले” का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदने में अपना बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया। अभिभावकों को विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास काफी सराहनीय लगा । विकास नगर विद्यालय में इमपल्स , देहरादून के सौजन्य से इस पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, कला, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, ज्ञानवर्धक कहानियां, पौराणिक कथा साहित्य, गतिविधियों पर आधारित पुस्तकों, उपन्यास, इनसाइक्लोपीडिया आदि को सम्मिलित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के पाठन कौशल में वृद्धि करना रहा।
इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न विषयों संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।
इस पुस्तक मेले के आयोजन पर विकास नगर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा समस्त अध्यापकों ने आयोजन कर्ता एवं सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।






