मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो ने किया हवन
संवादाता गजमफर अली 
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा देहरादून द्वारा भाऊवाल स्थित शिवा मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके सुदीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना हेतु हवन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार का चहुमुखी विकास हो रहा है, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई विकास कार्य प्रदेश में हो रहे है। ऐसे लगने लगा है की रामराज स्थापित हो रहा है।साथ ही प्रदेश में खुशहाली और शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर भी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हवन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा मीता सिंह,नवीन रावत,प्रमोद कुमार, वीरता गुरुंग,अनुज रतुड़ी,धीरज रावत, सुधांशु जखमोला,सुनील कश्यप,प्रशांत नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: NM News live
Post Views: 338






