National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 5:22 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 5:22 pm

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले पटकनी देते हुए लगभग 150 लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले पटकनी देते हुए लगभग 150 लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

विकास नगर

जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के कई बड़े नेता आज कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन लोगों में भाजपा के वरिष्ठ चंदन लाल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख विकासनगर जसविंदर सिंह बिट्टू और निवर्तमान पालिका अध्यक्ष शान्ति जुआंठा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।इन लोगों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से टिहरी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बोलते हुए विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि इस समय पूरे भारतवर्ष ही नहीं विदेश में भी नरेंद्र मोदी नाम की सुनामी चल रही है। भाजपा का इस बार लोकसभा चुनाव में लक्ष्य 400 सीटों के पार करने का है। आज भाजपा में शामिल हुए लोगों से विकासनगर क्षेत्र में भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नीरज अग्रवाल, सजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजीव चुग, प्रशान्त शर्मा, गगन सेठी, राकेश शर्मा, मनित अग्रवाल, सचिन डंग, एडवोकेट सुमनलता, सविता ध्यानी, देवेन्द्र कौशिक, गोपाल माहेश्वरी, वीरेन्द्र, सतीश जायसवाल, सतपाल लखरवाल, रिपुंजय, एकांत गुप्ता, व्योम गुप्ता आदि सैकड़ो लोग लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *