National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 6:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 6:56 pm

आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का किये दर्शन 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का किये दर्शन

 

अखिलेश यादव ने स्वामी जी के गमछे को पूरे चुनाव के दौरान किये रहे धारण

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पद चिन्हों पर चलते हुए आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन करने व उनका आशीर्वाद लेने शक्तेषगढ़ आश्रम पहुंचे। पूज्य गुरुदेव भगवान ने उन्हें बताया कि श्रीमद्भागवत गीता का भाष्य यथार्थ गीता मानवमात्र का एकमात्र धर्म शास्त्र है इसमें एक ईश्वर की आराधना का संदेश है इसको धारण करने से जाति पात, ऊंच नीच, भेदभाव संप्रदाय का खात्मा हो जाता है। पूज्य गुरुदेव भगवान ने अपने उद्बोधन में बताया कि यथार्थ गीता सबको पढ़ना चाहिए इसके अनुसार ईश्वर एक है और ईश्वर को पाने की विधि एक है और वह ईश्वर घट घट में वास करता है और उस हृदयस्थ ईश्वर को जानने के लिए अपने अंतःकरण में ईश्वर प्राप्ति के लिए ऐसे तत्व द्रष्टा महापुरुष का शरण सानिध्य उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण सबको करना चाहिए। और तत्व द्रष्टा महापुरुष के द्वारा ही संसार का कल्याण संभव है। पूज्य गुरुदेव भगवान ने कहा कि यथार्थ गीता घर घर रहना चाहिए सबको पढ़ना चाहिए और यथार्थ गीता के पदचिन्हों पर सबको चलना चाहिए। इस अवसर पर आजमगढ़ के विधायक भी सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ पहुंचे थे। ज्ञातव्य हो कि पूज्य गुरुदेव भगवान से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी जुड़े थे और पूज्य गुरुदेव भगवान के भक्त थे । शिवपाल यादव भी बराबर आते रहते हैं। अखिलेश यादव तो स्वामी जी के गमछे को पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान भरत जी की खड़ाऊं की तरह आशीर्वाद स्वरूप कंधो पर धारण किए रहे। और पूरे देश में उनके कार्यकर्ता भी इसे धारण किए रहे यहां तक कि पूरे प्रदेश में स्वामी जी के गमछे का अकाल सा हो गया। और आज आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव भी अपने साथी विधायकों के साथ पूज्य गुरुदेव भगवान का दर्शन करने व उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर पूज्य नारद महाराज , पूज्य श्री लाले महाराज जी, पूज्य श्री दीपक महाराज जी, पूज्य श्री आशीष महाराज जी पूज्य श्री पालनहार महराज जी पूज्य श्री शर्मा महराज जी आदि संत उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *