National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 9:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 9:13 am

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही एक्शन मोड पर आयी दून पुलिस एसएसपी देहरादून अजयसिंह IPS द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ की गई गोष्ठी

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही एक्शन मोड पर आयी दून पुलिस एसएसपी देहरादून अजयसिंह IPS द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ की गई गोष्ठी***।

सम्पादक देवेन्द्र राय

आदर्श आचार संहिता का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
चुनाव के दौरान छोटी सी लापरवाही भी नही होगी बर्दाश्त, विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ की जायेगी वैधानिक कार्यवाही
सोशल मीडिया प्लेटफार्मस तथा सॉर्ट मैसेज सर्विसेस पर रहेगी सतर्क दृष्टि, माहौल खराब करने वालो पर की जायेगी कठोर कार्यवाही
सभी अर्न्तजनपदीय/अर्न्तराज्यीय बैरियरों व जनपद में स्थापित आन्तरिक बैरियरों पर FST/SST टीमो को नियुक्त कर अवैध शराब/अवैध नकदी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
आगामी लोक सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से आज दिनांक 16-03-2024 को सम्पूर्ण भारत वर्ष में लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। दिये निम्न निर्देश
-सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित किये गये ऐसे सभी अराजक तत्व, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्व बाउंडऑन की कार्यवाही के साथ-साथ गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
सवेंदनशील तथा अतिसवेंदनशील स्थानो पर चुनाव से पूर्व एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करते हुए चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील मुददों पर सतर्क दृष्टि रखना सुनिश्चित करें।
-सभी थाना क्षेत्रों में शस्त्रधारकों का भौतिक सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *