सेपियंस विद्यालय विकास नगर में वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन
उत्तराखंड विकासनगर
दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 और 27 दिसम्बर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा “आरंभ है प्रचंड” गीत गाकर सभी का स्वागत किया ,तत्पश्चात अनेकता में एकता प्रदर्शित करते हुए जौनसारी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 4 तक के विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा आकाश में गुब्बारे उड़ा कर किया गया | विद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने 50 मीटर , बेलून रेस, बुक बैलेंस रेस,हर्डल रेस,स्पून रेस,सेक रेस, रस्सी कूद रेस तथा थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
साथ ही कक्षा नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों ( बाॅल रेस, पार्टनर रेस,चेयर रेस, रिंग रेस, जिक जेक रेस)ने भी मनोरंजक खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित थे।






