National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 8:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 8:30 pm

फ्री में बांट रहे पंचामृत अमूल टीम को मिला यथार्थ गीता

अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

फ्री में बांट रहे पंचामृत अमूल टीम को मिला यथार्थ गीता

पदमश्री चंद्रशेखर सिंह
वाराणसी कृषि क्षेत्र को भी मिला यथार्थ गीता

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज कृत ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता अमूल दूध कंपनी के सौजन्य से फ्री में बांट रहे पंचामृत अमूल की पूरी टीम को यथार्थ गीता दिया गया। ज्ञातव्य हो कि अमूल टीम द्वारा अमूल प्रोडक्ट पंचामृत श्रद्धालुओं और संत महात्माओं में फ्री में बांटा जा रहा है। यथार्थ गीता के राष्ट्रीय प्रचारक सोहम बाबा ने बताया कि अमूल्य एक मात्र परमात्मा है उन्होंने बताया कि अमूल दूध पीकर आप शारीरिक स्वस्थ रह सकते हैं और यथार्थ गीता पढ़कर आप आत्मिक स्वस्थ हो सकते हैं। इसलिए यथार्थ गीता को पूरी टीम खुद पढ़ें और आत्मिक उत्थान की ओर बढ़े। अमूल टीम के आकाश पांडे अक्षत सिंह सतीश यादव और स्वप्निल आदि को यथार्थ गीता दिया गया और अमूल टीम की तरफ से एक कैरेट पंचामृत सोहम बाबा टीम को दिया गया ।प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद भी बंट रही है यथार्थ गीता। इस अवसर पर लोक भजन गायक वरुण बहार व उनके साथी गायक विजय सोनकर आदि को भी यथार्थ गीता दिया गया ।एसपी सिटी नितेश सिंह मिर्जापुर, इंस्पेक्टर आकाश सिंह को भी यथार्थ गीता दिया है ।आचार्य गोविन्द जी काशी जगतगुरु शंकराचार्य वैदिक अनुसंधान जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद, राजेश मिश्रा कथावाचक मुम्बई , कृषि क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित चंद्रशेखर सिंह वाराणसी , हिमाचल प्रदेश से आयी मठाधीश निर्मला , साब्या जो अपने डागी के साथ आयी थी मुंबई कीपत्रकार को भी यथार्थ गीता दिया गया। कथावाचक राजेश मिश्रा ने यथार्थ गीता की प्रसंशा करते हुए कहा कि यथार्थ गीता वास्तव में एक अलौकिक धर्म शास्त्र है और इसको लिखने वाले पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज समय के महापुरुष हैं और उन्होंने इसे ईश्वरीय आदेश से लिखा था उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छात्र यथार्थ गीता पर ही पीएचडी व रिसर्च करेंगे । उन्होंने कहा कि कथावाचक हो या संसार कोई भी मठाधीश या संसार में रहने वाले सत्यानवेशी सभी यथार्थ गीता को आत्मसात करें। उन्होंने यथार्थ गीता पर सोहम बाबा से विस्तार से चर्चा की ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *