अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव
सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन 
सहयोग फाउंडेशन “जथा नामें तथा गुणे” को चरितार्थ करते हुए अपने रक्तदान शिविर के सफर में आज रफीगंज बाजार को भी स्पर्श किया । इस स्पर्श ने 25 रक्तवीरों और 31 रजिस्ट्रेशन को अंजाम दिया जिससे सैंकड़ो हजारों-हजार संभावित रक्तवीरों की जमात में प्राण फूंकने का काम किया। जनपद अम्बेडकर नगर के रफीगंज बाजार में डाक्टर
राधेश्याम यादव के क्लीनिक पर सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन अपने-आप में काफी सफल रहा। जिसमें केयर इंडिया फाउंडेशन संतोष सिंह नियाज़ सिद्दीकी का विशेष योगदान रहा। शिविर काफी सफल रहा 25 लोगों ने रक्तदान किया।
सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन
एसडीएम सुभाष सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रोफेसर डाक्टर राजेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर शासन और प्रशासन के प्रतिनिधित्व में पूरी टीम रक्तवीरों का हौसला अफजाई किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।
रक्तदाताओं में विनीत श्रीवास्तव अविरल, पप्पू सिंह, ऋषभ सिंह, अमित, अवधेश ,ओंकारनाथ, इसहाक, विवेक, श्याम बाबू, दिव्यांशु ,समीर, शैलेश, किशन, अखिल ,देवव्रत ,शारिब, हरिश्चंद्र, श्रीप्रकाश, सृजन, आदि का योगदान रहा । सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि रक्तदान
शिविर का यह कार्यक्रम लगातार पांच वर्षों से अवाध गति से चल रहा है। सैकड़ों लोग अब तक रक्तदान कर चुके हैं । इस कार्यक्रम में 31 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन भी कराया । उक्त रक्तदाताओं में समीर सिंह ऋषभ सिंह ने कई बार रक्तदान किया ,अखिल सिंह ने छठवीं बार, मोहम्मद इसहाक और विनीत श्रीवास्तव ने पांचवीं बार रक्तदान किया ।
25 रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज के लिए बनें प्रेरणास्रोत।
दान तरह तरह के होते हैं। हमारे सनातन संस्कृति में महान दानवीरों की लंबी फेहरिस्त है जो कि वे अपनी दानशीलता के कारण आज भी अमर है और वे हमेशा याद किए जाते हैं। आज के वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। हर कोई रक्तदान कर अपने जीवन को सफल बना रहा है और ये 25 रक्तवीर समाज के लिए एक आइना बन रहे हैं और इस आइना का आइकन सहयोग फाउंडेशन लोगों में जागरूकता पैदा कर रहा है।






