अयोध्या ब्यूरो
गुप्तारघाट अयोध्या में हुआ यथार्थ गीता वितरण

अयोध्या की पवित्र तीर्थस्थल गुप्तारघाट जहां भगवान राम अपने अयोध्या वासियों समेत जल समाधि लेकर अपने विष्णु लोक को प्रस्थान किये थे आज उसी गुप्तारघाट पर भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज कृत यथार्थ गीता का वितरण उनके शिष्य सोहम महराज जी द्वारा किया गया। पवित्र यथार्थ गीता जिन्हें भेंट की गयी उनमें पंजाब से आये श्रद्धालुओं, लंदन से आये श्रद्धालुओं, बड़ौदा गुजरात, बंगाल के फोटो जर्नलिस्ट, उड़ीसा के ज्वाइंट सेक्रेटरी रामायणी व उड़ीसा के ही एडिशन कमिश्नर व महन्त विमल दास, बाम्बे तीर्थ यात्री जम्मू-कश्मीर के जम्मू महराज राजपुरोहित, एवं आदि श्रद्धालुओं को यथार्थ गीता बांटी गई। इस अवसर पर श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से आये कुंवर महराज जी, तत्वदर्शी बाबा, तिवारी बाबा दूबे बाबा डाक्टर आदि उपस्थित रहे। पूज्य सोहम बाबा ने बताया कि यथार्थ गीता आदि गुरु ग्रंथ है यह मजहब मुक्त मानवमात्र का धर्म शास्त्र है






