National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 2:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 2:17 am

चकराता के पास म्यूडा गांव में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई.

देहरादून चकराता: चकराता के पास म्यूडा गांव में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख कमरे में सो रही महिला चीखती हुई बाहर दौड़ी और दूसरे मकान में सो रहे परिजन को जगाया. आग की घटना में मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. आग से करीब 9सै10 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है.

म्यूडा गांव निवासी टीकम सिंह चौहान के देवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला पुश्तैनी मकान में भीषण आग लग गई. घटना के समय टीकम सिंह की मां मकान में सो रही थी. आग की लपटें और धुएं के कारण उनकी आंख खुली तो चीखते हुए मकान से बाहर निकली और दूसरे मकान में सो रहे परिजनों को जगाया. इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए और आग बुझाना शुरू किया. लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपने आगोश में लिया था. आग की घटना में मकान में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है.

क्षेत्रीय पटवारी जयलाल शर्मा ने बताया कि गांव के नीचे एक दिन पहले आग लगी थी. जिसकी चिंगारी रात के समय मकान में गिरने से आग लगी है. बताया कि पीड़ित टीकम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम म्यूडा का मकान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है. गांव के ही अजब सिंह, पूरन सिंह, जयपाल सिंह के मकानों को भी आंशिक क्षति पहुंची है. मकान स्वामी टीकम सिंह का तीन मंजिला पुश्तैनी मकान देवदार की लकड़ी से बना था. मकान में रखा राशन, ज्वैलरी और अन्य सामान भी आग में जल गया है. करीब दस लाख रुपए की क्षति का आकलन लगाया जा रहा है. वहीं आग लगने की घटना बीते देर रात की है.

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *