National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 9:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 9:58 am

जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा बेमेतरा में विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ

जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा बेमेतरा में विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ

जवाहर नवोदय विद्यालय के 10 बच्चों का प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय स्तर के लिए चयनित हुए

 

बेमेतरा:- जवाहर नवोदय विद्यालय बेहरा बेमेतरा में आज प्राचार्या लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में आज प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी एल जायसवाल व शिक्षक ललित देवांगन अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। आज सर्वप्रथम अतिथियों व संस्था के प्राचार्या लक्ष्मी सिंह के द्वारा माता सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें कक्षा नवीं से बारहवीं कक्षा के चयनित छात्रों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला आवासीय कार्यकम रहा है। यह सर्वोत्तम श्रेणी की तकनीक के साथ छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक और प्रेरणा दायक शिक्षण कार्यकम है जहां विरासत और नवाचार का मिलन होता है।

 

चयनित 10 छात्र छात्राओं जिसमें दीक्षा वर्मा, दीपर्णा कुर्रे, दीक्षा वर्मा, जागृति साहू, हर्षा, राजीव, कनिका वर्मा, अवकाश वर्मा, गीतांजलि वर्मा, भावेश वर्मा सामिल थे , व्यक्तित्व और सांस्कृतिक जागरूकता का परीक्षण हूआ, आज 15 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर कार्यकम का आयोजन कर दो विद्यार्थियों का जिसमे एक छात्र राजीव साहू व एक छात्रा गीतांजलि वर्मा का चयन किया गया। जिसमे इसी श्रृंखला में जिला स्तर पर 18 अप्रैल को 206 हायर सेकेंडरी स्कूल के कुल 412 बच्चे जिसमें 206 छात्र व 206 छात्रा का विद्यालय स्तर जिला स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे इन बच्चों का फिर चयन समितियां द्वारा चयन करके पूरे जिला से दो बच्चों को फिर गुजरात के लिए भेजा जाएगा बेमेतरा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित छात्रों के चयन की प्रकिया का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय में ही किया जाएगा, इसके नोडल भी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्या लक्ष्मी सिंह हैं विद्यार्थियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए थीम दिया गया था,प्रथम मुझे प्रेरणा की यात्रा के लिए क्यों चुना जाना चाहिए व द्वितीय विकसित भारत तृतीय में मेरा दृष्टिकोण-2047 विषय था।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं निबंध, कविता, चित्रकला के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभाओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न मूल्यांकन समितियों का गठन किया गया जिसमे डी ए वी से आमंत्रित प्रचार्य व शिक्षक ने अपनी सहभागिता दी । प्रतियोगिता में चयनित 10 छात्र- छात्राओं का “व्यक्तिगत वार्ता” के तहत “व्यक्तित्व और सांस्कृतिक जागरूकता” का परीक्षण किया गया । इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों का चयन किया जिन्हें गुजरात के अहमदाबाद जिले के वडनगर स्थित प्रेरणा स्कूल में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। सभी 10 चयनित छात्र छात्रों को अथिति व संस्था प्राचार्या द्वारा मैड़ल देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *