National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:57 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:57 am

_चुनाव के महापर्व में लोगो को उनके वोट का महत्व समझाने के लिये एसएसपी देहरादून की नई पहल।

देहरादून उत्तराखंड
सम्पादक देवेन्द्र राय

_चुनाव के महापर्व में लोगो को उनके वोट का महत्व समझाने के लिये एसएसपी देहरादून की नई पहल।

_आम जन को जागरूक करने के लिए जनपद के सभी थानों में लगाये गये ONE VOTE MATTERS A LOT के फ्लैक्स तथा सेल्फी प्वांइट।

_थाने में आने वाले सभी आगंतुकों को उनके वोट के महत्व की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया जा रहा जागरूक

_आमजन द्वारा पुलिस की नई पहल का स्वागत करते हुए सेल्फी पॉइंट में अपनी सेल्फी खिंचवाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का लिया जा रहा संकल्प

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को निर्भीक होकर मतदान के लिए जागरूक करने तथा लोगो को उनके वोट के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जनपद के सभी थानों में *”ONE VOTE MATTER A LOT”* के फ्लैक्स बोर्ड तथा सेल्फी पॉइंट बनाये गए है,
जिनके माध्यम से आम जन को उनके वोट के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। दून पुलिस की इस अनूठी पहल की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है, तथा उक्त सेल्फी पॉइंट्स में अपनी फोटो खिंचवाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *