National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:38 pm

महंगाई को खदेड़ने के लिए सरकार ने कसी कमर, अब इस तरह घर पर ही मिलेगी सस्ती दाल और प्याज |

Inflation - India TV Paisa
Photo:FILE महंगाई

बढ़ी महंगाई से राहत दिलाने के लिए एक के बाद एक कदम सरकार उठा रही है। हाल ही में सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की है। यह भी खबर है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में दिवाली तक कटौती कर सकती है। इस बीच सरकार ने खाने-पीने की चीजें की बढ़ी हुई कीमत से राहत दिलाने के लिए घर पर ही प्याज और दाल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसी दिशा में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को 75 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। ये वैन दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कम कीमत दाल और प्याज उपलब्ध कराएंगी। इस दाल को सरकार ने ‘भारत दाल’ का नाम दिया है।

देश के दूसरे शहरों में शुरू होगी यह योजना 

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) कार्यालय में एक कार्यक्रम में चौबे ने कहा कि यह लोगों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य पदार्थ प्राप्त करने में मदद करने के लिए पायलट परियोजना है। उन्होंने इस पहल को ‘अमृत काल’ में ‘अमृत का उपहार’ बताते हुए कहा कि सरकार अन्य शहरों में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू करने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय चाहता है कि लोगों को किफायती दर पर रसोई के सामान उपलब्ध हों और भविष्य में बाजरा सहित अधिक खाद्य पदार्थों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत दाल की कीमत 60 रुपये और प्याज की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

टमाटर भी सस्ता उपलब्ध कराई गई 

बीते महीने जब टमाटर के भाव 200 रुपये के पार पहुंच गए थे तब सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नैफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) के जरिये सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराई थी। हालांकि, अब खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हालांकि, अगामी त्योहारी सीजन में जरूरी सामान की कीमत फिर से बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। 

 

 

Latest Business News

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।