National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 13, 2026 4:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 13, 2026 4:32 am

अवैध प्लॉटिंग का जाल: आमजन की गाढ़ी कमाई पर खतरा

अवैध प्लॉटिंग का जाल: आमजन की गाढ़ी कमाई पर खतरा

 उत्तराखंड विकास नगर

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

पछवादून में भूमाफिया सक्रिय, बिना स्वीकृति काटे जा रहे प्लॉट

अवैध प्लॉटिंग के नाम पर लोगों को गुमराह करने का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर बिना वैध अनुमति के जमीन बेचकर आमजन की गाढ़ी कमाई को जोखिम में डाल रहे हैं। समय रहते कार्रवाई न होने के कारण इन क्षेत्रों में निर्माण भी शुरू हो जाता है, जिससे बाद में खरीदारों को कानूनी उलझनों और बुनियादी सुविधाओं की भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पछवादून क्षेत्र में भी भूमाफियाओं की सक्रियता तेज बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसानों की कृषि भूमि को निशाना बनाकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। ताजा मामला हरबर्टपुर क्षेत्र के रामबाग-गुडरिच रोड का सामने आया है, जहां बिना किसी स्वीकृति के कृषि भूमि पर प्लॉट काटे जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से मंजूरी नहीं मिली है, इसके बावजूद खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर जांच की जाए और अवैध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण व सीलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए।

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच जरूर करें और बिना स्वीकृति वाली कॉलोनियों में निवेश करने से बचें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *