National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 13, 2026 1:55 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 13, 2026 1:55 am

कालसी हरिपुर यमुना घाट पर स्थापित होगी मां यमुना की भव्य प्रतिमा

कालसी हरिपुर यमुना घाट पर स्थापित होगी मां यमुना की भव्य प्रतिमा

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

जौनसार बावर/कालसी

जौनसार बावर क्षेत्र के प्रवेश द्वार कालसी हरिपुर यमुना घाट पर जल्द ही मां यमुना की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा क्षेत्र की आस्था और धार्मिक महत्व को और भी मजबूती प्रदान करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां यमुना की इस भव्य मूर्ति का निर्माण कार्य वर्तमान में गुजरात में तेजी से चल रहा है। मूर्ति का निर्माण पूर्ण होते ही इसे कालसी हरिपुर यमुना घाट पर स्थापित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रतिमा की स्थापना से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान भी एक नए आयाम तक पहुंचेगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

प्रशासन और संबंधित समितियों द्वारा इस परियोजना को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि मूर्ति स्थापना के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

क्षेत्रवासियों में इस भव्य प्रतिमा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी को इसके शीघ्र स्थापना का बेसब्री से इंतजार है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *