National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:40 am

विकासनगर तहसील क्षेत्र में होटल, रिसॉर्ट, वेडिंग प्वाइंट और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है…

विकासनगर तहसील क्षेत्र में होटल, रिसॉर्ट, वेडिंग प्वाइंट और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है…

जहां कई संस्थानों पर नियमों के उल्लंघन और अवैध संचालन के गंभीर आरोप लगे हैं…

इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम विकासनगर को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है

विकासनगर में संचालित होटल, रिसॉर्ट, वेडिंग प्वाइंट और CSC सेंटर सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी शिकायत सामने आई है…

फाउंडेशन (P.S.D.F) द्वारा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि—

कई संस्थान बिना पक्के बिल दिए उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली कर रहे हैं…

इतना ही नहीं…

कई जगहों पर रेड और ग्रीन ऑपरेशन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे पर्यावरण और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी हो रही है…

शिकायत में यह भी कहा गया है कि—

कई होटल और रिसॉर्ट बिना रजिस्ट्रेशन और बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहे हैं…

बिना बिल के भुगतान वसूली

रेड/ग्रीन कैटेगरी नियमों का उल्लंघन

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित व्यवसाय

उपभोक्ता अधिकारों का हनन

ज्ञापन में करीब दो दर्जन से ज्यादा होटल, रिसॉर्ट और वेडिंग प्वाइंट्स के नाम भी शामिल किए गए हैं…

जिन पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं…

“प्रशासन से मांग है कि इन सभी संस्थानों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए…”

फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि—

संबंधित विभागों जैसे राजस्व और जीएसटी विभाग के माध्यम से इन संस्थानों की गहन जांच कराई जाए…

साथ ही जो संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं…

उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना और बंद करने जैसी कार्रवाई की जाए…

अब देखना होगा कि इस गंभीर शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है…

और क्या नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होती है या नहीं…

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।