National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 6, 2026 12:27 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 6, 2026 12:27 am

बसखारी थाना: ज्वैलरी लूट की सूचना निकली झूठी, दो गिरफतार 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

 

बसखारी थाना: ज्वैलरी लूट की सूचना निकली झूठी, दो गिरफतार 

जनपद अम्बेडकर नगर के बसखारी थानांतर्गत एसओजी व थाना बसखारी की संयुक्त टीम द्वारा सोनार की ज्वैलरी को हड़पने के दृष्टिगत लूट की झूठी व मनगढ़ंत कहानी का पर्दाफाश कर दिया गया है जिसमें दस घंटे के अंदर ही दोनों अभियुक्त ज्वैलरी के साथ पकड़े गए। पकड़े गए अभियुक्तों में रोहित शर्मा निवासी विमावल आलापुर और दूसरा साहित्य तिवारी उर्फ राजन लाडिलापुर आलापुर अम्बेडकर नगर शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने इस झूठी व मनगढ़ंत कहानी के पर्दाफाश के विषय में बताया कि रोहित शर्मा ने मनोज सोनी निवासी बसखारी के यहां से ज्वैलरी लेकर जा रहा था तभी रास्ते में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर छीन लिये बसखारी पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें उक्त मनगढ़ंत की बातें मैच नहीं कर रही थी। बसखारी पुलिस द्वारा मनोज सोनी से पूछने पर हकीकत पता चला कि स्वर्ण आभूषण को हड़पने के दृष्टिगत ऐसी मनगढ़ंत कहानी रोहित शर्मा द्वारा गढ़ी जा रही है। कड़ाई से पूछने पर रोहित ने बताया कि उसने अपने मित्र साहित्य तिवारी द्वारा षड्यंत्र के तहत आभूषण को साहित्य के पास छिपा दिया था तथा लूट की झूठी व मनगढ़ंत कहानी का सहारा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *