National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:34 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:34 pm

चैत्र के नवरात्र में राम का जन्म और क्वार के नवरात्र में राम का राज्याभिषेक होता है — श्रद्धा जी महाराज 


अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

चैत्र के नवरात्र में राम का जन्म और क्वार के नवरात्र में राम का राज्याभिषेक होता है — श्रद्धा जी महाराज 

 

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्मशास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री श्रद्धा जी महाराज ने बताया कि भगवान राम सनातन संस्कृति के नव वर्ष के प्रथम चैत्र मास में पड़ने वाले नवरात्र में उनका जन्म होता है और क्वार मास में पड़ने वाले दूसरे नवरात्र में भगवान राम का राज्याभिषेक होता है। चैत में चिंता यह कीजै।

 *Lयह तन घड़ी घड़ी छीजै ।। इससे करिये तनिक विचार

 सार वस्तु है क्या संसार? सत्य वस्तु है आत्मा मिथ्या जगत पसार….

अर्थात सत्य /असत्य का विचार करके वे सद्गुरु की शरण जाते हैं। उन्हें बाल्यकाल में ईष्ट को बश में करने वाले वशिष्ठ जैसे सद्गुरु मिले । कुछ दिन उन्होंने ब्रम्हर्षि विश्वामित्र से भी विद्या सीखी उन्हीं की शरण में रहकर ही उन्होंने ताड़का, सुबाहु जैसे आसुरी शक्तियों का संहार किये। श्री श्रद्धा जी महाराज ने बताया कि राम अंतःकरण में स्थित दैवीय शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और रावण आसुरी शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। श्वास प्रश्वास के यजन अर्थात श्रृंगी ऋषि की कृपा से जब भगवान राम का अंतःकरण में जन्म होता है तो हम खुशी मनाते हैं प्रथम नवरात्र के अंतिम दिवस रामनवमी के नाम से। और अंतःकरण में राम और रावण की लड़ाई शुरू हो जाती है जिसमें भाव रुपी भरत, सत्संग रुपी शत्रुघन , विवेक रुपी लक्ष्मण, वैराग्य रुपी हनुमान आदि दैवीय शक्तियों की सहयोग से मोह रुपी रावण, क्रोध रुपी कुंभकर्ण, काम रुपी मेघनाद आदि आसुरी शक्तियों को परास्त करके भगवान राम का राज्याभिषेक होता है। तो नवरात्र जो क्वार मास में पड़ता है तो उसके अंतिम दिवस पर हम भगवान राम के राज्याभिषेक की खुशी में दशहरा मनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में जितने भी त्योहार है सब आध्यात्म परक हैं। श्री श्रद्धा महाराज आज हैदराबाद चौराहे के समीप विनोद चौधरी के भूमि पूजन में आये हुए थे। उन्होंने बताया कि भगवान पूज्य श्री गुरुदेव स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की शरण में श्रद्धा से जाइये आशीर्वाद लीजिए और उनकी पावन कृति यथार्थ गीता को पढ़ें आत्मा का कल्याण होगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।