National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:49 pm

सेपियंस स्कूल विकास नगर में ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

सेपियंस स्कूल विकास नगर में ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

 

आज दिनांक 24 मार्च को द सेपियंस स्कूलविकास नगर में यूकेजी कक्षा की ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा सभी अभिभावकों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सचिव श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात छात्रों ने इस शुभ अवसर पर प्रेरणादायक गीत “लक्ष्य ना ओझल होने पाए” प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जिसके बाद एक मनमोहक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विगत वर्ष के कक्षा 1 से 11 तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों, विषयवार टॉपर्स, स्टार ऑफ द क्लास तथा पूरे वर्ष 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. के परिणाम भी घोषित किए गए तथा कक्षा यू.के.जी. के लिए विशेष ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावक पारंपरिक परिधान में उपस्थित हुए और अपने बच्चों के साथ इस विशेष दिन का आनंद उठाया।

समारोह के अंत में विद्यालय सचिव श्री रविकांत सपरा ने पुरस्कृत छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के योगदान की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ने भी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी ।प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा सहित विद्यालय प्रशासिका श्रीमती बेबी राठौर, अश्विनी कुमार, अंजू लता,सुमालती उनियाल,नंदी बिष्ट ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

 

*वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में भी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मांसी पवार और आशा गुसाई ने किया इस अवसर पर सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्टार ऑफ द क्लास का विशेष पुरस्कार भी योग्य विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विषय टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया तथा 100% उपस्थिति रखने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसी क्रम में “विद्या हट ऑल इंडिया ऑनलाइन साइंस क्विज 2025” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रुद्रिका लोंगानी ने प्रथम, वेदांश कंदारी ने द्वितीय तथा प्रिशा चनलेया ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त अविका बंसल एवं सोनाक्षी पंवार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सराहनीय स्थान हासिल किया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका, प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष महोदय ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते रहने और निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, अदिति आले, पारुल, उमा पुंडीर, विनीता शर्मा, मोनिका शर्मा, कमल छेत्री, मोनिका वर्मा, बीना शर्मा, निशा चौहान, शिवम, विकास, संध्या आदि समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।