National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 8, 2026 7:57 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 8, 2026 7:57 pm

मेरा प्रदेश खुशहाल रहे*” सीएम मोहन यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से किया निवेदन

शक्तिषगढ़ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

“*मेरा प्रदेश खुशहाल रहे*” सीएम मोहन यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से किया निवेदन

मेरा प्रदेश खुशहाल रहे, मेरा मंत्रिमंडल खुश रहे, मैंने भगवान को देखा नहीं लेकिन आज साक्षात देख रहा हूं, इत्यादि जैसे पावन उद्गार मुख्यमंत्री मोहन यादव के हृदय से स्वत: सहज तब निकल पड़े जब उन्होंने तारणहार लीलाधारी परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के शरण शानिध्य में पहुंचकर उनका दर्शन किए । विश्व के अणु- अणु में विद्यमान समय के महापुरुष स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए आये ही थे सीएम मोहन यादव। चाहे दिव्य दर्शन कक्ष रहा हो या सत्संग हाल हर जगह बतौर सीएम के रुप में नहीं बल्कि एक भक्त के रूप में मर्यादित रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तों संत महात्माओं के बीच सत्संग हाल के मंच से उन्होंने पूज्य श्री को साभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूज्य श्री जैसे महापुरुषों की कृपा से ही भारत विश्व गुरु है। पूरा आश्रम शाति से ओत-प्रोत है। वे पूज्य श्री के साथ गाड़ी में बैठकर पूरे आश्रम का तीर्थाटन किये। वे पहली बार श्री परमहंस आश्रम शक्तिषगढ़ आये थे। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग लगभग 2:15 अपराह्न हुई फिर वे सीधे पूज्य श्री के चरणों में उनके दिव्य दर्शन कक्ष में पहुंचे। आश्रम के संतों की रहनी, भक्तों श्रद्धालुओं के मर्यादित अनुशासन व आश्रम की शांति से वे काफी प्रभावित रहे। पूज्य श्री की कृपा बनी रहे इसके लिए उन्होंने पूज्य श्री से आर्त निवेदन किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *