National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:41 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:41 pm

6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 

6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार


सहसपुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जनपद को नशामुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सहसपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 28.01.2024 को सहसपुर रोड पर बने देवतावाला रोड़ सभावाला पर एक व्यक्ति को पकङा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नांम गुलशेर पुत्र जाहिद हसन उम्र 37 वर्ष निवासी माजरी थाना सहसपुर देहरादून बताया जिसके कब्जे से पारदर्शी पन्नी के अन्दर 06.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा अवैध स्मैक के परिवहन हेतु मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसे भी कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सहसपुर पर अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

1-गुलशेर पुत्र जाहिद हसन उम्र 37 वर्ष निवासी माजरी थाना सहसपुर देहरादून।

बरामदगी
======
अभियुक्त गुलशेर से 06.20 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम
=======
1- प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी
2- व0उ0नि0 भुवन पुजारी
3- उ0नि0 राजेश असवाल
4- कानि01048 दीपक कुमार
5- हे0कानि0 416 नवीन कुमार

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।