National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:21 am

हरबर्टपुर सेंट्रल बैंक शाखा का हुआ नवीनीकरण, नए परिसर का शुभारंभ

हरबर्टपुर सेंट्रल बैंक शाखा का हुआ नवीनीकरण, नए परिसर का शुभारंभ

विकासनगर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हरबर्टपुर शाखा के नवीनीकरण उपरांत नवीन परिसर का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी मौजूद रहे। उद्घाटन अंचल प्रमुख, दिल्ली श्री शीशराम तुंदवाल ने किया एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख, देहरादून श्री राम प्रमोद आनंद ने की।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि हरबर्टपुर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2011 में स्थापित इस शाखा ने अपनी उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं और प्रबंधन के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बैंक ने निरंतर बढ़ते व्यावसायिक कारोबार के माध्यम से नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसका परिणाम आज नए परिसर के रूप में सामने आया है।

नेगी ने बताया कि यह शाखा ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों, व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने में लगातार सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी बैंक ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक शिवेंद्र सजवाण, मुख्य प्रबंधक अजय मेहता, पूर्व प्रबंधक राहुल पाल, उप प्रबंधक जयति बर्थवाल, ऋषिका श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, विजय राम शर्मा सहित समाजसेवी अतुल शर्मा, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, शिवनारायण अग्रवाल, अतुल हांडा, मुकेश पसबोला, शिखा रावत, अर्चना आदि गणमान्य लोग उपस्थित

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।