मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना
उत्तराखंड में खनन माफियाओं में हड़कंप: लक्सर में 14 क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल सस्पेंड, भारी अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही
,उत्तराखंड हरिद्वार/देहरादून, 17 मार्च 2026:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया गया है। तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के प्रवर्तन दल ने एक साथ छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को मौके पर सीज कर दिया।
अनियमितताएं पाए जाने पर इन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदण्ड (जुर्माना) लगाया गया है।
सभी संबंधित क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे इनका व्यापारिक संचालन रुक गया है।
हरिद्वार का बाडीटीप और लक्सर के फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व झीवरहेडी क्षेत्र।






