National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 16, 2026 12:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 16, 2026 12:58 am

भारतीय मछुआ महासंघ के जनपद इकाई के तत्वावधान में मछुआ समुदाय का सम्मेलन।

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

भारतीय मछुआ महासंघ के जनपद इकाई के तत्वावधान में मछुआ समुदाय का सम्मेलन।


आज दिनांक 16 मार्च 2026 को भारतीय मछुआ महासंघ के जनपद इकाई अंबेडकर नगर के तत्वाधान में जनपदीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद मछुआ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंखलाल मांझी ने निषाद समाज के महापुरुष महाराज निषादराज गुह्यराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा समाज आर्थिक सामाजिक शैक्षिक स्तर पर पिछड़ा है जिसका शानदार इतिहास रहा है। हमारा अतीत समृद्धशाली गौरवशाली रहा है । हमारे पूर्वज महर्षि द्वैपायन वेदव्यास ने श्रुति परंपरा को तोड़ते हुए चार वेद छः शास्त्र और 18 पुराण की रचना की। सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप हमारे वंशज हैं । हमारे पूर्वज राजा नल राजा बलि राजा हिरण कश्यप हैं जिनसे हमें अनंत प्रेरणाएं मिलती है। हमारे ही पूर्वज सिंधु घाटी सभ्यता के आर्कीटेक्चर व संस्थापक रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को डुबो डुबाकर मारा है जिससे कुपित होकर अंग्रेजी हुकूमत ने हमारे समुदाय को क्रिमिनल कास्ट घोषित कर दिया ।हमारा शासन जल जंगल जमीन पर रहा है लेकिन वही यूरेशिया आक्रांताओं ने हमारी संस्कृत और हमारे शानदार इतिहास को मिटाने काम किया । वर्तमान आजाद हिंदुस्तान के संविधान रचयिता हमारे ही पुरखे बाबा साहब ने ऐसे वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आरक्षण की सुविधा प्रदान किया था जिसके तहत 1930 1950 से ही हमारे समुदाय के मझवार गोंड तुरैया बेलदार शिल्पकार आदि को अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज कराया। लेकिन 1930 की जनगणना में परिभाषित ना होने से हमारे अधिकार से हमें वंचित होना पड़ा। आज हमारे समाज के साथ बीजेपी की योगी मोदी की सरकार भी न्याय नहीं कर रहा है। 22 दिसंबर 2016 के शासनादेश को अनुपालन करने के बजाय हमारे समाज को जानबूझकर धोखा दिया गया। उन्होंने बताया कि हमें जागना है उठना है और संगठित होकर लड़ाई लड़ना है तभी हम अपना अधिकार पा सकते हैं आरक्षण कोई भीख नहीं है यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमको हमारा अधिकार और इतिहास सुरक्षित बचा पाए, इसके लिए हमें शिक्षित संगठित होना पड़ेगा। उपस्थित जनपद के कार्यकताओं की आम सहमति से अनिल निषाद को जिला अध्यक्ष और उमाशंकर निषाद को जिला महासचिव एवं अवधेश निषाद , राम उजागिर निषाद , मन्नू निषाद, अशोक निषाद ओमप्रकाश निषाद प्रधान को जिला उपाध्यक्ष तथा कमल नारायण कोषाध्यक्ष , मुकेश निषाद को आडीटर, चयनित किया गया और विवेक निषाद , ज्ञान प्रकाश निषाद राम जगत निषाद, श्यामलाल निषाद पन्नालाल निषाद कैलाश मांझी त्रिवेणी निषाद धर्मात्मा निषाद कमलेश निषाद अंगद निषाद बृजेश आदि को जिम्मेदारियां दी गई और 90 अन्य समाज के सक्रिय लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में नामित किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *