National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 16, 2026 3:26 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 16, 2026 3:26 am

श्रीमान क्षेत्राधिकार प्रेम नगर महोदय के द्वारा किया गया थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

 

श्रीमान क्षेत्राधिकार प्रेम नगर महोदय के द्वारा किया गया थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

आज दिनांक 15 मार्च 2026को श्री विवेक कुटियाल क्षेत्राधिकार प्रेम नगर महोदय के द्वारा सैरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्द से सलामी लेने के पश्चात थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण सरकारी संपत्ति तथा आर्म्स एम्युनेशन

महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना हाजा पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाना सेलाकुई के अधिकारी/कर्मचारी गण को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गयी व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण थाना भवन,बैरक, मैस तथा मालगृह व हवालात

तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया व बैरक का निरीक्षण किया गया व बेरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया । हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पायी गयी ।

माल मुकदमाती व लावारिस व अन्य मालों का निरीक्षण

महोदय द्वारा थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष तथा सीसीटीएनएस ‘सीएएस ‘ सॉफ्टवेयर का किया निरीक्षण

महोदय द्वारा थाना सेलाकुई कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया

महोदय द्वारा थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, तथा सभी अभिलेखों को अध्यवधिक करने हेतु निर्देशित किया गया l अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया। तथा थाने पर उपस्थित सभी विवेचकों का वार लिया गया तथा लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया

निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष श्री पीडी भट्ट तथा समस्त अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *