National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:56 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:56 am

शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

जनपद अम्बेडकरनगर

दिनांक- 14.03.2026

थाना बसखारी     

    

                                                                    

शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष बसखारी श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में उ0नि0 सुनील दत्त मय हमराही पुलिस बल द्वारा थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद निषाद पुत्र फूलराज निषाद निवासी ग्राम मरहरा मंझरिया थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष को दिनांक 14.03.2026 को समय लगभग 09:40 बजे मुखबिर की सूचना पर रामअवध स्मारक पीजी कॉलेज से पहले बेलवरिया मोड़, ग्राम कसदहा थाना क्षेत्र बसखारी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप था कि उसने वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस संबंध में थाना बसखारी पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त :

लक्ष्मी प्रसाद निषाद पुत्र फूलराज निषाद निवासी ग्राम मरहरा मंझरिया थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास :

मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

01- उ0नि0 सुनील दत्त

02- का0 जहीर अहमद

03- का0 अजय कुमार वर्मा

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।