National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 27, 2026 7:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 27, 2026 7:23 pm

दिनांक 13 मार्च 2026 को पिटकुल मुख्यालय तथा पूरे राज्य में गेट मीटिंग आयोजन को सफल बनाने की सहमति

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा

डाकपत्थर

दिनांक 13 मार्च 2026 को पिटकुल मुख्यालय तथा पूरे राज्य में गेट मीटिंग आयोजन को सफल बनाने की सहमति

आज दिनांक 12 मार्च 2026 को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत भवन डाकपत्थर पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

आज की सभा की अध्यक्षता इंजीनियर मनोज रावल तथा संचालन श्री संजय राणा के द्वारा किया गया।

आज की सभा में वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया कि मोर्चा के द्वारा दिए गए आंदोलन कार्यक्रम के दूसरे चरण में कर्मचारी प्रतिदिन गेट मीटिंग कर रहे हैं । अभी तक प्रबंधन के द्वारा वार्ता के माध्यम से कोई समाधान नहीं किया गया है इसलिए 16 मार्च 2026 को महाप्रबंधक यमुना घाटी कार्यालय पर पूरे दिन धरना आयोजित किया जाएगा तथा उसी दिन आगे के आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी।

मोर्चा के द्वारा फरवरी माह में डाकपत्थर भूमि हस्तांतरण का शासन आदेश रद्द करने सहित विभिन्न समस्याओं के विषय में समस्या पत्र दिया गया था।

इसके अतिरिक्त सभा में पूरे पूरे प्रदेश में मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 13 मार्च एवं 17 मार्च को गेट मीटिंग संपन्न करने का निर्णय लिया गया।

आज की गेट मीटिंग में याकूब अली, पंकज नैथानी, महेंद्र चौहान, चित्रा रानी, सुमित्रा, रवि सकलानी, मनीष, रीना, राम श्री अनूप चौहान, दीपेंद्र सिंह चौहान, सुब्रत सिन्हा , शशांक चौधरी, अरुण गोड, अरुण कुमार, दिग्विजय सिंह रावत सतनाम सिंह, एहसान मोहम्मद, गोपाल बिहारी, रेखा देवी मनोज रावल, , सुनील, ,विवेक कुमार , संदीप रवि,संजय सत्संगी, प्रेम प्रकाश, राजेंद्र कापडी, पूरन सिंह, जगदीश जोशी, मोहम्मद रियाज, पंकज सैनी, जगदीश जोशी, नीरज फुलेरा, ने अपने विचार रखें।

मोर्चा की सभा में निर्णय लिया गया की केंद्रीय स्तर पर दिए गए नोटिस के अनुसार 13 मार्च, 17 मार्च को गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा तथा _27 मार्च को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ऊर्जा भवन देहरादून पर विशाल सत्याग्रह में सभी कर्मचारी शामिल होंगे।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *