National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 4:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 4:36 pm

विगत कई वर्षों से धरम पथ पर अमूल पार्लर के लिए चल रही थी मांग ।

अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव

गुलाब बाबा व क्षेत्रधिकारी देवेन्द्र ने अमूल पार्लर का किया उद्घाटन

विगत कई वर्षों से धरम पथ पर अमूल पार्लर के लिए चल रही थी मांग ।

अयोध्या में सूर्य द्वार व सतरंगी पुल के बीच अमूल कंपनी ने हजारों अमूल चहेतों की मांग पर अमूल पार्लर की आज ओपनिंग किये जिसका उद्घाटन अयोध्या में यथार्थ गीता बांट रहे पूज्य गुलाब बाबा और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मौर्य ने किया। इस अवसर पर अमूल पार्लर खुलने से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए क्षेत्रवासी और श्रद्धालुओं ने अमूल पार्लर टीम को बधाई दी। इस अवसर पर अमूल पार्लर टीम के शाखा प्रबंधक राजीव त्रिपाठी एरिया इंचार्ज आकाश पांडे मिल्क इंचार्ज सतीश यादव ने अमूल प्रोडक्ट लड्डू आइसक्रीम दही मट्ठा मक्खन चाकलेट रबड़ी पेड़ा आदि के फायदे बताए और आने वाले आतिथ्यगणों को अमूल की महत्ता को भी बताए । अमूल पार्लर के प्रोप्राइटर बांकेलाल निषाद प्रणव ने यथार्थ गीता को बांटने में सेवारत पूज्य सोहम बाबा को अमूल प्रोडक्ट पंचामृत भेंट की। शाखा प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि अमूल प्रोडक्ट सारे आइटम स्वास्थ्यवर्धक है इनके सेवन से बच्चे बुजुर्ग या जवान सभी हृष्ट-पुष्ट रहते हैं बच्चों में शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है इसी का परिणाम है कि दिन प्रतिदिन अमूल की मांग देश में बढ़ रही है । जथा नामें तथा गुणें अमूल की जितनी प्रशंसा की जाय उतना ही कम है । उन्होंने कहा कि आज सूर्य द्वार धरम पथ पर अमूल पार्लर खुलने से स्थानीय लोग गद गद हैं और देश विदेश से आ रहे श्रद्धालु भी काफी उत्साहित है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *