National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:21 am

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन

 

विकासनगर 26 फरवरी 2026। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ डी एस नेगी के नेतृत्व में अभिभावक शिक्षक संघ का विधिवत गठन किया गया। जिसमें ध्रुव कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 2025 – 26 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का विधिवत गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने सर्व समिति से ध्रुव कुमार को अध्यक्ष, आकाश मणि शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान को सचिव, सुरेंद्र शर्मा को सह सचिव तथा सुखबीर सिंह को पुनः कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अनीता पंवार और सुनील मठाणी को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा है कि अभिभावक शिक्षक संघ का गठन छात्रों और प्राध्यापकों के बीच में पठन-पाठन को सुचारू रूप से चलाना व छात्रों के अनुशासन में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के अंदर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अभिभावक शिक्षक संघ अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय के रचनात्मक कार्यों में सहयोग प्रदान करना है।

इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ की संयोजक डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान सदस्य डॉ निरंजन कुमार प्रजापति, डॉ कुशीकांत बंगवाल आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।