National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:38 am

मंगलवार को ग्राम सहसपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पात्र महिला लाभार्थियों को सहसपुर इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से निशुल्क गैस चूल्हे वितरित किए गए।

रिपोर्ट गजमफर अली

मंगलवार को ग्राम सहसपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पात्र महिला लाभार्थियों को सहसपुर इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से निशुल्क गैस चूल्हे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी मौजूद रहें। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की 80 महिला लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए

विधायक श्रीमान सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं देश भर में चलाई गई है। उज्ज्वला योजना के कारण अनेकों महिलाओं को विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिली है और आज वे एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं । आज हर गरीब का घर धुंआ मुक्त हो चुका है। इस दौरान विधायक एवं अन्य वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह , मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह जिला मंत्री नवीन रावत विनोद लक्खा संदीप सिद्धार्थ चौधरी पंकज महावर ओमप्रकाश गुप्ता दिनेश संजय नौटियाल आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *