National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 11:47 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 11:47 pm

देहरादून प्रशासन का दूरस्थ उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ”

देहरादून 18 फरवरी,2026

दूरदराज़ ग्रामीण इलाकों में सरकार द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। इन बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल रही हैं और उन्हें काफी सहुलियत व राहत मिल रही है।

देहरादून प्रशासन का दूरस्थ उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन ने कालसी ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 447 ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने बहुउद्देशीय शिविर में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।

शिविर में ही समाधान, जन्म, मृत्यु व यूसीसी के 28 प्रमाण पत्र मौके पर जारी,

शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, कृषि, राजस्व आदि से जुड़ी 39 शिकायतें अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। प्राप्त शिकायतों में शिक्षा और लघु सिंचाई की 12 शिकायतें सर्वाधिक रही। इसके अतिरिक्त सड़क व राजस्व से जुड़ी 10, पेयजल व कृषि की 06, स्वास्थ्य, पर्यटन, श्रम व वन विभाग से जुडी 08 और दूर संचार, विद्युत से संबंधित 1-1 शिकायत शामिल थी।

उद्पाल्टा बहुउद्देशीय शिविरः 447 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 39 शिकायतों का निस्तारण

अपर जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।

गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, एडीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 77 तथा आयुर्वेदिक में 114 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 73 तथा उद्यान विभाग द्वारा 05 किसानों को कृषि उपकरण, बीज, दवा का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 05 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 19 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 24 राशन कार्डों की ई-केवाईसी व राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म, मृत्यु, यूसीसी, पेंशन व परिवार रजिस्टर संशोधन के 33 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 08 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास 15, सहकारिता 10, सिचांई 02, श्रम 35, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15, कौशल विकास एवं सेवायोजन द्वारा 06 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जन जन की सरकार, उद्पाल्टा बहुउद्देशीय शिविर में एडीएम ने सुनी जन समस्याएं

शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, जिला पंचायत सदस्य रेखा नेगी, उप जिलाधिकारी प्रेम लाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौडियाल, तहसीलदार सुशीला कोटीयाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश चन्द भेतवाल, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान एवं अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *